फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heat intensifies day and night; mercury hits 43.6C, heatwave leaves people reeling.

Sonebhadra News: दिन और रात में तपिश बढ़ी, 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने किया बेहाल

Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Heat intensifies day and night; mercury hits 43.6C, heatwave leaves people reeling.
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवा। संवाद
सोनभद्र। जिले के तापमान शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज हुई। अधिकतम तापमान अब तक सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बढ़ते तापमान के बीच लू लगने और मौसमी बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों लू लगने के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी तापमान में और भी वृद्धि दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों से खुद के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को न्यूनतम पारा 24.6 और अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम पारा 24.4 और अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम पारा 23.8 एवं अधिकतम पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 24.0 तथा अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम पारा में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को दर्ज हुआ अधिकतम पारा इस सीजन का सबसे अधिक पारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की तरफ से अभी तापमान में और भी बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही तपिश भी बढ़ती गई। दिन में स्थिति यह रहीं कि कूलर और पंखा तपिश के आगे बेअसर साबित हुए। गर्म हवा उगल रहे कूलर-पंखा से राहत के बजाय लोग बेहाल नजर आए। वहीं दूसरी तरफ दोपहर के वक्त धूप में निकलने से लोग परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम से ही लोग सिर को ढककर निकल रहे हैं। लू से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में कैद रहे। मौसम विशेषज्ञों की तरफ से बढ़ती गर्मी में अधिक पानी पीने और खाली पेट बाहर नहीं निकलने समेत अन्य सलाह दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed