फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heat broke record, temperature reached 46.2 degrees for the first time

Sonebhadra News: गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, पहली बार तापमान पहुंचा 46.2 डिग्री

Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Heat broke record, temperature reached 46.2 degrees for the first time
गर्मी ने मंगलवार को सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए। चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 अप्रैल को 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इस सीजन में 19 मई को सबसे ज्यादा तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। दस बजे ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे 42 डिग्री तापमान रहा। अपराह्न तीन बजे पारा 46.2 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। धूप की तपिश इतनी तेज थी, जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। धरती भी तवे की तरह तपती रही। भीड़ से गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

देर शाम तक लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत नहीं मिल सकी। शाम छह बजे भी 40 डिग्री से अधिक की गर्मी महसूस होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 19 मई को 43.2 और 29 डिग्री न्यूनतम तापमान था। वर्ष 2019 में 30 अप्रैल को सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा था। इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट गया। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed