फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Healthy body sought after worshiping Lord Dhanvantari

भगवान धनवंतरि की पूजा कर मांगी निरोगी काया

Sat, 22 Oct 2022 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Healthy body sought after worshiping Lord Dhanvantari
राबर्ट्सगंज में धनतेरस पर धनवंतरी पुजन करते लोग। संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। आयुर्वेदिक अस्पतालों और आयुर्वेद से जुड़े लोगों ने भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा की। राबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन एवं कानोडिया औषधालय में आचार्य कृपाशंकर पांडेय ने विधिवत पूजन प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता विजय कानोडिया के माध्यम से कराया। कंपनी प्रतिनिधि रितेश जायसवाल ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए उससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. केके सिंह ने आंवला के विषय में विधिवत प्रकाश डाला। कहा कि नियमित अगर दो आंवले का सेवन किया जाए तो तमाम रोगों से बचा जा सकता है। पंकज कानोडिया ने कहा कि इस समय आयुर्वेद के प्रति लोगों का काफी रुझान बढ़ा है। इस मौके पर इंद्र कुमार दुबे, इंद्रसेन सिंह, अशोक पांडेय, प्रशांत शुक्ला, बालेश्वर सिंह, डॉ संजय सिंह, चक्रधारी शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, लोढ़ी स्थित 50 शैया के आयुर्वेद अस्पताल में भी भगवान धनवंतरि की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed