फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He was getting his photo clicked by climbing on the railing, the teenager died after falling into the discharge channel

Sonebhadra News: रेलिंग पर चढ़कर खिंचवा रहा था फोटो, डिस्चार्ज चैनल में गिरने से किशोर की मौत

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
He was getting his photo clicked by climbing on the railing, the teenager died after falling into the discharge channel
डिबुलगंज क्षेत्र में अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वह चैनल की रेलिंग पर खड़ा होकर फोटो खिचवा रहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से चैनल के अंदर चला गया। घटना के 24 घंटे बाद किशोर का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी फरहान अंसारी (15) पुत्र इसरार अंसारी शुक्रवार की शाम अपने मोहल्ले की दो किशोरियों व एक दोस्त के साथ डिबुलगंज श्मशान घाट के पास स्थित पुलिया पर गया था। फोटो खिंचवाने के दौरान फरहान रेलिंग पर चढ़ गया, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिस्चार्ज चैनल में गिर गया।
विज्ञापन

तेज बहाव में बह गया। घबराई किशोरियों ने तत्काल अपने दोस्तों के माध्यम से फरहान के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रातभर किशोर की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों और नाव की सहायता से युवक की खोजबीन की जाती रही। शनिवार की शाम फरहान का शव पुल के समीप पानी के नीचे पत्थर से फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

फरहान अपने माता-पिता का बड़ा और एकलौता बेटा था। इसके अलावा उसकी छोटी बहन भी है। युवक के पिता की डिबुलगंज बाजार में सिलाई की दुकान है। बेटे की मौत से परिजनों की रो- रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed