फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He chopped off his son's neck with an axe and was sentenced to life imprisonment.

Sonebhadra News: बेटे की कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन, उम्रकैद की सजा मिली

Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
He chopped off his son's neck with an axe and was sentenced to life imprisonment.
सोनभद्र। पिता ने महज इसलिए अपने 15 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी कि वह उसे शराब पीने से मना कर रह था। साढ़े पांच साल पुराने मामले में शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने हत्यारे पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक अनिता पत्नी लल्लू केवट निवासी नौटोलिया कोटा ने 8 अप्रैल 2020 को चोपन थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसका पति शराब पीने का आदी है। घर का अनाज बेचकर शराब पी जाता है। वह और उसका बेटा राकेश लगातार इसका विरोध कर रहे थे। 8 अप्रैल 2020 को सुबह 6 बजे बेटा राकेश और बेटी निशा महुआ बीनकर घर आए और सो गए थे।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे बेटी निशा चिल्लाते हुए आई कि पिता ने राकेश की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी है। जब वह पहुंची तो उसका पति जंगल की तरफ भाग गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने लल्लू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed