सोनभद्र। पति की लंबी आयु के कामना के साथ शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं निराजल हरितालिका तीज व्रत रहकर विधि विधान से पूजन अर्चन की। महिलाएं शिवालयों में और घर पर भगवान शिव, माता पार्वती एवं भगवान श्रीगणेश की पूजन अर्चन की। राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित विरेश्वर महादेव मंदिर, सोभनाथ मंदिर, बरेला महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों में महिलाओं ने पूजन अर्चन की। राबर्ट्सगंज में महिलाएं एकत्रित होकर भगवान शिव के महिमा पर चर्चा की। इस दौरान पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, कोमल पांडेय, नीति सिंह, जूही, प्रियंका, सरोज, संगीता पाठक आदि ने पूजन अर्चन कर पति की दीर्घायु की कामना की। इमरती कालोनी स्थित सिद्घीविनायक मंदिर में महिलाएं पूजन अर्चन की। यहां आचार्य सतीश पांडेय ने हरितालिका व्रत से संबंधित कथा महिलाओं को सुनाई। इस मौके पर एकता, गूंजन सिन्हा, नीलम श्रीवास्तव्र, दीपा, रेखा मिश्रा, सत्या पांडेय सहित अन्य महिलाएं रही। ओबरा : पति व पुत्रों के दीर्घायु सहित उन्नति की कामना को लेकर सुहागिन महिलाए शुक्रवार को तीज का निर्जला व्रत रख शाम को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती की पूजा अर्चन की। इस दौरान महिलाएं नए वस्त्रों में सजधज कर थाल में कपड़े, श्रृंगार के सामान, फल, मीठा रखकर भजन कीर्तन करते हुए मंदिरों के लिए नंगे पैर प्रस्थान किया। मंदिरों में जाकर सुहागिनों ने मां पार्वती की कथा सुनकर दान दक्षिणा दिया। दुद्धी : महिलाएं देर शाम अपने घरों में महिलाओं ने विधिवत पूजन अर्चन कर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना की। अनपरा : ऊर्जांचल में सौभाग्यवती का पर्व हरितालिका तीज श्रद्धा पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया। व्रती महिलाओं ने शिव व पावर्ती की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। अनपरा, काशी मोड़ ,डिबुलगंज, पिपरी, बेलवादह, औड़ी, बिछड़ी, रणहोर, लोझरा, खजुरा, बेनादह, रेनूसागर, ककरी, बीना, खडिय़ा, शक्तिनगर आदि स्थानों पर व्रती महिलाओं ने स्नान ध्यान कर शिव पार्वती की पूजा की। राम जानकी मंदिर अनपरा गांव के पूजारी रामा पंडित ने व्रती महिलाओं को कथा सुनाई।