{"_id":"616a882c2f07af705d163209","slug":"happiness-turned-into-mourning-in-sonebhadra-after-pregnant-lady-died-due-to-ambulance-stuck-in-severe-road-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने तड़प कर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती ने तड़प कर तोड़ा दम
Sat, 16 Oct 2021 03:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 16 Oct 2021 03:55 PM IST
सार
सोनभद्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के पास शुक्रवार को जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। चालक लगातार सायरन बजाता रहा मगर जगह न मिलने से अस्पताल नहीं जा सका। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिपरी और म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रोजाना लग रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसव पीड़ा से वह कराहती रही, पर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल सका। अथक प्रयास के बाद जाम से निकली एंबुलेंस अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक गर्भवती की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी। महिला के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मासूम बच्चे के आगमन की खुशियां मनाने में जुटे परिवार में महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत से मातम छा गया है। यह दुखद घटना सोनभद्र जिले की है।
विज्ञापन
पिपरी और म्योरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रोजाना लग रहे जाम की वजह से शुक्रवार को प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। जाम में एंबुलेंस फंसने से प्रसव पीड़ा काफी देर तक छटपटाती रही। लगातार सायरन बजाने के बाद भी भीषण जाम में एंबुलेंस को आगे निकलने की जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
पढ़ेंः इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी मगर...
विज्ञापन
महिला को सीएचसी से किया गया था रेफर
क्षेत्र के डडीहरा गांव निवासी राजू की पत्नी देवमती (28) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजनों ने उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।
एंबलेंस चालक की कोशिश नाकाम
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग रनटोला के पास लगे भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जाम से निकलने में नाकाम रहने पर चालक ने एंबुलेंस को घुमाकर दुद्धी के रास्ते जिला अस्पताल जाने की कोशिश की, लेकिन दुद्धी पहुंचने तक गर्भवती की सांसे थम गई। दुद्धी सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो इस जानलेवा सड़क जाम के लिए पुलिस-प्रशासन को कोसते नजर आए।