फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hanging

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 27 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hanging
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किलबिल गांव में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकरी ली। उधर, मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सोमवार की सुबह साजिदा बीबी (33) का शव घर में ही रस्सी के सहारे बड़ेर से लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका के मायके झारखंड राज्य के बिशनपुर, नगर उंटारी से आए लोगों ने विवाहिता के पति, सास व ससुर पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि साजिदा को आए दिन परेशान किया जाता था। बताया कि रविवार को भी उससे मिट्टी लाने को लेकर विवाद हुआ था। कहा इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया। मृतका के पिता नियाजुद्दीन खान निवासी बिशनपुर थाना नगरउंटारी, जनपद गढ़वा झारखंड की तहरीर देकर साजिदा बीवी के पति साकिर खान, ससुर अब्दुल रऊफ खान व सास रोशन खातून के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जं मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed