फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Half of Ghorawal has no electricity for two days

Sonebhadra News: घोरावल के आधे हिस्से में दो दिन से बिजली गुल

Sun, 18 May 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Half of Ghorawal has no electricity for two days
घोरावल। नगर पंचायत घोरावल के आधे हिस्से में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। लाइन में फॉल्ट के कारण पिछले 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग बेहाल है। बाकी आधे हिस्से में भी बिजली आपूर्ति की हालत ठीक नहीं है। इस कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि 10 दिन पूर्व बिजली निगम की तरफ से घोरावल नगर में चार दिन विद्युत कटौती करके एबीसी केबल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना था, लेकिन मात्र एक फेस केबल ही बदला गया। इससे लाइन में फाॅल्ट के कारण घोरावल की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस समस्या के संबंध में नागरिकों ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की। लेकिन समाधान नहीं हुआ। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने समस्या की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए घोरावल की विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ की नहीं हो सकी तैनाती
घोरावल। पिछले एक वर्ष से घोरावल के लिए एसडीओ की तैनाती नहीं हुई है। एसडीओ के न होने से निगम की बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। दो माह पूर्व शाहगंज के एसडीओ नरेंद्र कुमार मीणा का स्थानांतरण दूसरे जनपद होने के बाद घोरावल का दायित्व एसडीओ नीलू कुमारी को दिया गया। लेकिन वह पिछले एक माह से मेडिकल पर चल रही हैं। इससे घोरावल के उपभोक्ताओं का बिल सुधार का काम एवं विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed