फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Haji Shamim's team did a clean sweep in the Intejamia Committee elections

इंतेजामिया कमेटी चुनाव में हाजी शमीम की टीम ने किया क्लीन स्वीप

Tue, 18 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Haji Shamim's team did a clean sweep in the Intejamia Committee elections
ओबरा। नगर की इंतजामिया कमेटी के चुनाव में हाजी शमीम अहमद के नेतृत्व वाली टीम के सभी 15 सदस्य विजयी घोषित हुए है। जामा मस्जिद स्थित इस्लामिया प्राइमरी स्कूल प्रांगण में देर रात तक चली गणना का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी मनाई। विजेता सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। हाजी जलालुद्दीन खान के निर्देशन में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले मतदान में कुल 2281 मतदाताओं में से 1645 ने अपने मत का प्रयोग किया था। चुनाव अधिकारी एचएस खान और मुनीर अहमद ने बताया कि शमीम अहमद 871 मत, मो. हुसैन वहीदी 870 मत, हाजी सत्तार अंसारी 834 मत, अली शेर अहमद 818 मत, राज अली अंसारी 815 मत, शब्बीर अहमद 805 मत, हाजी इशरार अहमद अस्सू 800 मत, मो. फिरोज 797 मत, मो. शाकिर 788 मत, मो. अली 785 मत, मो. मुर्तजा सिद्दीकी 771 मत, जहीर खान 734 मत, परवेज अहमद 730 मत, सैयद आरिफ अहमद 711 मत, शिराज अहमद कुरैशी 576 मतों से विजयी हुए। पुरानी कमेटी का एक भी पदाधिकारी जीत दर्ज नहीं करा सका। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली टीम के सदस्य पांच वर्षों तक जामा मस्जिद, मदरसा, इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह, कर्बला, कब्रिस्तान आदि स्थानों की देखरेख करेंगे। विजयी 15 सदस्य बहुमत के आधार पर सदर, सेक्रेट्री, कैशियर आदि का चुनाव करेंगे। चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य रेयाज अहमद, प्रवक्ता मो. फरहत खान, शाहिद सिद्दीकी, कयूम अहमद, नौषाद अहमद, अतीकुलहक खान, शादिक अली, मो. अकरम, मो. हनीफ, सज्जाद अली, सरफराज आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed