फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gypsum on subsidy with seeds to farmers

किसानों को बीज के साथ अनुदान पर जिप्सम

Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gypsum on subsidy with seeds to farmers
खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए किसानों को अब बीज लेने पर जिप्सम भी दिया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से सभी राजकीय गोदामों पर जिप्सम की खेप पहुंचा दी गई हैं। दलहन व तिलहन के बीज लेने पर जिप्सम दिया जाएगा। गोदामों पर जिप्सम 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से सोनभद्र के सभी ब्लॉकों में किसानों को निशुल्क वितरण के लिए आरएच 761 वेरायटी का 7500 पैकेट सरसों उपलब्ध कराया गया है। 107 क्विंटल आईपी 536 वैरायटी का मसूर उपलब्ध है। इसके अलावा राजकीय बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर जौ, मटर, चना, मसूर आदि के बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस समय दलहन व तिलहन फसल की बोआई करने के लिए किसान खेत तैयार करने में जुटे हैं। कहीं-कहीं बुआई भी शुरू हो गई है। ऐसे में खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग की तरफ से जिप्सम के साथ फसल की बोआई करने की सलाह दी जा रही है। गोदाम पर बीज लेने आने वाले किसानों को जिप्सम भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एक पैकेट जिप्सम 220 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर 75 प्रतिशत अनुदान भी है। बीज व जिप्सम का अनुदान लेने के लिए किसानों को खतौनी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की प्रति राजकीय बीज गोदाम पर उपलब्ध कराना होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र का कहना है कि सभी राजकीय बीज गोदामों पर जिप्सम उपलब्ध है जो किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed