फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guru Purnima will not accept in Sakteshgarh ashram

सक्तेशगढ़ आश्रम में नहीं मानेगी गुरु पूर्णिमा

Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima will not accept in Sakteshgarh ashram
सोनभद्र। परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में इस बार कोरोना महामारी के चलते गुरु पूर्णिमा नहीं मनाई जायेगी। गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में कोई आयोजन नहीं होगा। सोनभद्र समेत देश भर के अपने भक्तों को संदेश जारी करते हुए आश्रम के संत नारद महाराज ने बताया कि गुरु-महाराज स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के निर्देशानुसार इस वर्ष पांच जुलाई को गुरु-पूर्णिमा के दिन होने वाले गुरु-पूजा तथा भंडारा कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में संक्रमण, आवागमन की असुविधा, सुरक्षा की व्यवस्था एवं देश के अनेकानेक जगहों पर कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए स्वामी अड़गड़ानन्द जी ने लगभग एक पखवारे पूर्व ही संदेश दिया था कि गुरु-चरणों में निष्ठा और आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु अपने -अपने स्थानों यथा आश्रमों एवं घरों से ही अपनी श्रद्धा प्रकट करें। नारद महाराज ने सभी श्रद्धालओं को पुन: स्मरण दिलाते हुए कहा कि जब समाज और राष्ट्र पर कोई समस्या आए तथा देश-हित में सरकार कोई निर्णय ले तो उसका सम्मान करने का नैतिक दायित्व हर नागरिक का है। उन्होंने कहा कि आश्रम के निर्देशों का पालन करने वालों पर गुरु-महाराज की पूरी कृपा एवं आशीर्वाद रहेगा। प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में स्वामी जी के भक्त आश्रम दर्शन करने तथा भंडारे का प्रसाद लेने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed