फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guru Nanak Dev Prakash celebrating

गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव मना

Thu, 26 Nov 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 26 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakash celebrating
जिले में बुधवार को गुरु नानक देव का 546वां प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस
विज्ञापन
मौके पर राबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा को पुष्प से सजाया गया था।

इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा से पहले सड़क पर महिलाएं झाडू लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं।

 गुरुद्वारे में छत्तीसगढ़ से आए रागी जत्था के भाई दविंदर सिंह और निरोल व उनके साथियों ने भजन कीर्तन व कथा की। सुरेंद्र सिंह और दया सिंह ने भजन-कीर्तन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि  गुरु नानक का जन्म 1949 पाकिस्तान के तलबंडी नामक स्थान पर हुआ था। गुरु नानक को दो पुत्र थे जिनका नाम बाबा श्रीचंद्र व बाबा लक्ष्मीदास था। श्रीचंद्र अखंड ब्रम्हचर्य में रहते हुए भारत भूमि को एकता में बांधने का कार्य किया।

 इन्होंने बैरागी रहकर पूरे भारत का भ्रमण किया व जगह-जगह उठासी मठ व नानक पंथी गुरूद्वारों की स्थापना की। गुरु नानक देव ने घर, सुख, परिवार को छोड़ कर अपने जीवन काल में कई देशों की यात्रा किया। उनके साथ हमेशा भाई बालाजी और मरदाना साथ रहते थे।

बालाजी हिंदू और मरदाना मुस्लिम थे। शोभायात्रा में मिर्जापुर से आए मटका पार्टी के सदस्य करतब दिखाते हुए चल रहे थे। गुरु नानक बालिका इंटर कालेज की छात्राएं पीटी कर रही थी। नगर के विभिन्नि मार्गों का भ्रमण कर यात्रा रात करीब आठ बजे गुरुद्वारा पुन: पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed