फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guru Arjun Dev is an example of truth, courage and self-sacrifice

Sonebhadra News: सत्य, साहस और आत्मबलिदान की मिसाल हैं गुरु अर्जुन देव

Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Guru Arjun Dev is an example of truth, courage and self-sacrifice
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव का 419वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शबद-कीर्तन व सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। राहगीरों को शर्बत पिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संगत की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। अखंड पाठ के समापन के बाद अहरौरा से पधारे जीत सिंह, सुरजन सिंह और दया सिंह ने शबद-कीर्तन कर संगत को भावविभोर कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए दया सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मुगल शासक जहांगीर के अन्याय के विरुद्ध धर्म और आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें गर्म तवे पर बैठाकर, ऊपर गर्म रेत डाली गई, लेकिन वे अंत तक प्रभु सिमरण में लीन रहे। उनका जीवन सत्य, साहस और आत्मबलिदान की मिसाल है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान धार्मिक सहिष्णुता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। उनका जीवन यह सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए, चाहे इसके लिए प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े। इस अवसर पर जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कमलेश सिंह खांबे, पारब्रह्म सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, दिलकरन सिंह, अमन, बलकार सिंह, मनमीत सिंह, गोल्डी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed