फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gureth won the trophy by defeating Rajim

Sonebhadra News: गुरेठ ने राजिम को हराकर जीती ट्राफी

Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gureth won the trophy by defeating Rajim
घोरावल। ब्लॉक के ओदार गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में . बालमुकुंद सिंह (नोहर सिंह) स्मृति क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार रात समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में गुरेठ की टीम ने राजिम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि हिमांशु कुमार सिंह ने किया। क्वार्टर फाइनल में गुरेठ, राजिम, ओदार, पिपरहिया, देवानपाही, डोरिहार, कोहरथा, बजरंग क्लब अहरौरा की टीमें पहुंची। पहला सेमीफाइनल गुरेठ और कोहरथा के बीच खेला गया। इसमें गुरेठ ने कोहरथा को 21-15 और 21-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में राजिम नेओदार को 21-13, 21-19, 21-17 सेै पराजित किया। फाइनल मैच गुरेठ और राजिम के बीच खेला गया। इसमें गुरेठ ने राजिम को 25-21 और 28-26 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कमेंट्रेटर की भूमिका रामानंद पांडेय व अशोक सन्यासी ने निभाई। रेफरी नीलेश तिवारी व विवेक पांडेय रहे। स्कोरर की भूमिका अनुराग सिंह व सचिन विश्वकर्मा ने निभाई। इस दौरान लालजी तिवारी, ईश्वरी प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed