फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grocery store fire

संदिग्ध परिस्थिति में परचून की दुकान में लगी आग

Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grocery store fire
कोन थाना क्षेत्र के देवाटन गांव में आग से जला परचून की दुकान का सामान। - फोटो : SONBHADRA
कोन। क्षेत्र के देवाटन गांव में घर में ही स्थित परचून दुकान में रविवार की भोर में आग लग गई। इससे पूरे कमरे मे धुआं भर गया। यह तो संयोग अच्छा रहा कि घर से सटा दुकान होने के कारण सुबह उठते ही दुकान से निकल रहे धुआं को देखकर घर वालों ने आग बुझा लिया।
विज्ञापन

दुकानदार सलमान ने शरारती तत्वों द्वारा रविवार को भोर मे रोशनदान से आग फेंकने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने दुकान के सामने बने चहारदीवारी पर पैर का निशान होने की बात बताते हुए कहा कि यह किसी शरारती तत्व का करामात है। कोई नुकसान पहुंचाने के नियत से घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना में कम सामान जला है। दुकानदार की मानें तो महज दो हजार का नुकसान हुआ होगा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने बताया कि मौखिक सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed