फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   great-grandmother also died after innocent death in Road accident in sonbhadra

रफ्तार का कहर: हादसे में मासूम की मौत के बाद परदादी ने भी तोड़ा दम, सदमे में तीन अन्य की हालत बिगड़ी

Thu, 16 Mar 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास बुधवार शाम विजवार निवासी शिवकुमारी देवी (70) और उनक प्रपौत्र शिव (2) को बेकाबू कार ने कुचल दिया। चंद घंटों के अंतराल में दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
great-grandmother also died after innocent death in Road accident in sonbhadra
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के विजवार गांव में बुधवार शाम हुए हादसे में घायल मासूम की मौत के बाद देर रात परदादी ने भी दम तोड़ दिया। कुछ घंटे के अंतराल में ही दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के सदमे में वृद्धा के पुत्र समेत परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर के न होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास बुधवार शाम विजवार निवासी शिवकुमारी देवी (70) अपने प्रपौत्र शिव (2) पुत्र आकाश को लेकर घर की ओर जा रही थी। पटवध मोड़ के पास वैनी से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रुप से घायल दादी और पोते को वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने खलियारी-राबर्ट्सगंज मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत से लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर मची रही भागदौड़

शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक शिवकुमारी देवी की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे वाराणसी रेफर किया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो गई। घर में दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शिवकुमारी देवी के शव को रात में ही परिजन घर लाए। घटना से आहत महिला के बड़े बेटे ओमप्रकाश सहित परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुरुवार सुबह सीएचसी वैनी लाया गया। आरोप है कि वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।

नाराज लोगों ने हंगामा मचाना शुरू किया तो प्रभारी चिकित्साधिरी डॉ. एसके वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में डॉ. सत्येंद्र और डॉ. अमित की ड्यूटी लगी थी। यह लोग नहीं आए हैं, जिसकी शिकायत सीएमओ से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed