{"_id":"61a90b0e8c81d44e562035c8","slug":"gram-panchayats-doing-better-development-will-be-rewarded-sonbhadra-news-vns6257454134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर गांव करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर गांव करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की तरफ से बेहतर विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना संचालित की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया में ऑनलाइन पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम सत्यापन कर फाइनल मुहर लगाएगी।
शासन की तरफ से पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत को हर वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए चयनित किए जाने वाले पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुखों को ऑनलाइन प्रश्नावली में प्रतिभाग करना होगा। इस दौरान पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा। आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 दिसंबर है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि पुरस्कार पाने के लिए पंचायतों को ऑनलाइन प्रश्नावली में दिए गए गांव, क्षेत्र में कराए गए कोई विशेष निर्माण व विकास कार्यों के साथ अन्य प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे। आवश्यक अभिलेख भी अपलोड किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रश्नावली को लॉक करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। इसके बाद सभी अभिलेखों व प्रश्नावली की जांच जिला स्तरीय समिति करेगी। फिर सूची शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस तरह से अन्य योजना में भी इसी प्रकार ऑनलाइन प्रश्नावली के उत्तर भरने होंगे। इसके बाद बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा।
पंचायत सशक्तिकरण (दीनदयाल उपाध्याय) पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतें 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित ग्राम पंचायतों को शासन की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। - विशाल सिंह, डीपीआरओ, सोनभद्र।