फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government's responsibility for social security of workers

Sonebhadra News: मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सरकार का दायित्व

Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government's responsibility for social security of workers
म्योरपुर। मजदूर किसान मंच ने शुक्रवार को म्योरपुर ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा को सरकार का दायित्व बताते हुए उन्हें पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मुहैया कराने की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम को प्रेषित किया।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2008 में बना केंद्रीय कानून भी असंगठित मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करता है। बावजूद सरकारें मजदूरों को उनके अधिकार देने के लिए तैयार नहीं है। सीएम से मांग की गई कि ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत मजदूरों के लिए आयुष्मान कार्ड, आवास, बीमा, पेंशन, मुफ्त शिक्षा, कौशल विकास और पुत्री विवाह अनुदान जैसी योजनाओं को तत्काल लागू किया जाए। जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत पैकेज दिया जाए। मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपया मजदूरी, प्रदेश में रोजगार अधिकार कानून, शुद्ध पेयजल की हर गांव में तत्काल व्यवस्था और म्योरपुर में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज खोलने की भी मांग की गई। धरने को संयुक्त युवा मोर्चा केंद्रीय टीम के सदस्य राजेश सचान, कृपाशंकर पनिका, राजेंद्र प्रसाद गोंड, रामकृष्ण बैगा, सविता गोंड, शिव प्रसाद गोंड, मंगरु प्रसाद श्याम, मनोहरआदि ने संबोधित किया। अनपरा में भी ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता व कार्यकारणी सदस्य इम्तियाज शेख के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed