फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government should give compensation to the relatives of the dead

मृतकों के परिजनों को सरकार दे मुआवजा

Sun, 30 May 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government should give compensation to the relatives of the dead
अटेवा के जिला पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में हुई। इसमें अटेवा प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह व मंडली मंत्री रामगोपाल यादव उपस्थित रहे। इसमें सर्वप्रथम कोरोना से सभी दिवंगत शिक्षक कर्मचारी गणों को श्रद्धांजलि दी गई। एक जून को सोशल मीडिया ट्विटर पर दिवंगत साथियों को न्याय दिलाने के लिए ट्वीट करने, प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों के वेतन काटने के विरोध में, कोरोना से ग्रसित होकर मृतक शिक्षक, कर्मचारियों के परिवार को सहायता के लिए जिले स्तर पर सहयोग प्रकोष्ठ बनाने, दिवंगत साथियों को मुआवजा दिलाने व कार्यकारिणी की मजबूती, सक्रियता व विस्तारीकरण पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने कहा कि कि हमारे जो भी साथी कोरोना से ग्रसित होकर दिवंगत हुए हैं, हाईकोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें कोरोना योद्धा घोषित किया जाए। उनके परिवार को एक उचित सहयोग राशि जो कोरोना योद्धा के लिए निर्धारित है, दी जाए। उनके परिवार के किसी एक सदस्य को समूह ग के अंतर्गत नौकरी दी जाए। इसके लिए अटेवा एक जून को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक ट्वीटर पर ट्वीट के माध्यम से अभियान चलाएगा। रामगोपाल यादव ने कहा कि कि शिक्षक संगठन के द्वारा सरकार से शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने की जो अपील की गई है हम उसका विरोध करते हैं। क्योंकि मुआवजा सरकार को देना चाहिए, शिक्षकों के वेतन की कटौती से नहीं। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम लोग भी जिले में एक सहयोग प्रकोष्ठ का निर्माण किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर किसी भी व्यक्ति के सहयोग के रूप में कुछ धन की व्यवस्था की जा सके। बबीता सिंह जिला संयोजिका महिला प्रकोष्ठ ने साधना सारंग को जिला सहसंयोजक मनोनीत किया। बैठक में कमलेश यादव, राजेश कुमार वैश्य, मनोज यादव, निशा मालवीय, ममता गुप्ता, राजेश अग्रहरि सहित पदाधिकारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed