फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Got the bus after waiting for an hour, had to travel standing

घंटे भर इंतजार के बाद मिली बस, खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Got the bus after waiting for an hour, had to travel standing
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड से बस में खड़ी होकर सफर करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
जिले के विभिन्न मार्गों पर आवागमन के लिए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाई है। कोरोना काल में सरेंडर की गई बसें भी लौट आई हैं। ताकि दीपावली और डाला छठ पर घर आने-जाने वालों को दिक्कत न हो। इसके बावजूद कई रूट पर यात्रियों की दुश्वारी दूर नहीं हुई है। बसों में खड़े होकर यात्रा करने के लिए लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन

चार प्रांतों से घिरे सोनभद्र जिले से होकर विंध्यनगर डिपो, काशी, मेजारोड, चंदौली, मिर्जापुर, चारबाग डिपो के साथ ही सोनभद्र डिपो की बसों का संचालन हो रहा है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ विभिन्न मार्गों पर इस समय सभी डिपो को मिलाकर 150 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। कोरोना काल में सोनभद्र डिपो की जिन नौ बसों को सरेंडर किया गया है था उनमें से छह बसें सड़क पर लौट आई हैं। इसे लेकर अब डिपो की 60 बसों में से करीब 50 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। तीन बसें जो अभी सरेंडर हैं, उन्हें सड़क पर दौड़ाने की तैयारी चल रही है। दीपोत्सव के मद्देनजर मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के अलावा घोरावल, मिर्जापुर मार्ग पर तो दिक्कत है ही, प्राइवेट बसों वाले ग्रामीण रूटों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बसों में लोग क्षमता से अधिक सवार होकर यात्रा करने को विवश है। धनतेरस और छोटी दिवाली को लोग यात्रा करने के लिए बस स्टॉप व स्टेशन में इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इन रूट के यात्री रहे हलकान
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से विंढमगंज, आसनडीह, ओबरा, खलियारी तथा दूसरे जिले एवं प्रांतों को जाने वाले बसों में भीड़ की वजह से यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा
छोटी दिवाली के दिन रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसों में भीड़ होने की वजह से धक्का मुक्की की नौबत रही। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर पुरुष यात्री बैठे रहे। इस नाते कई बसों में महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करते देखा गया।
रेणुकूट से वाराणसी घर जा रहे हैं। भीड़ होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। काफी इंतजार के बाद बस मिली है। - दिनेश।
दीपावली व छठ पूजा पर घर आने-जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर त्योहार पर अतिरिक्त बसें चलाई जानी चाहिए। - राममूरत पांडेय।
वाराणसी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अब बस तो मिली, भीड़ की वजह से सीट नहीं मिल पाई है। खड़े होकर जाना पड़ेगा। - उपेंद्र।
बस कहने को रोडवेज बसों में महिला यात्रियों के लिए सीट आरक्षित है। पुरुष यात्रियों के बैठने की वजह से महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करना पड़ रहा है। - शांति देवी।

दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर सरेंडर बसें चलाई जा रही हैं। बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों के बढ़ने से परिवहन निगम की आय में वृद्धि हुई है। भीड़ अधिक होने पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था कराई जा रही है। - एके सिंह, एआरएम, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed