फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Got teenagers

संदिग्ध हाल में लापता तीनों किशोरियां मिली

Fri, 14 Aug 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Got teenagers
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में तीन किशोरी लापता हो गई। तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों किशोरियों को ढूंढ निकाला। किशोरियों ने बताया कि दो युवक उन्हें अपने साथ मारकुंडी ले गए थे। किशोरियों को ले जाने वालों की तलाश में कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े। देर शाम छपका निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बेटी के अलावा दो किशोरी बुधवार की रात 11 बजे से घर से लापता है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित तिवारी को किशोरियों को ढूंढने का निर्देश दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप से किशोरियां मिली। महिला दारोगा शिवानी मिश्रा ने तीनों को कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की। किशोरियों ने बताया कि उनके परिचित दो युवकों ने उन्हें अपने घर बुलाया था। लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें नहीं रहने दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट रही थी। लड़कियों ने कहा कि वह स्वेच्छा गई थी उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था। कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि किशोरियों को ले जाने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed