फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   girl students created ruckus after seeing camera in school bathroom in sonbhadra

Sonbhadra News: स्कूल के बाथरूम में कैमरा देख छात्राओं ने किया हंगामा, आरोपी किशोर पुलिस हिरासत में

Sun, 17 Nov 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में कैमरा देख छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं ने स्कूल के पास के एक घर के किशोर पर कैमरा लगाने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू किया।  

विज्ञापन
girl students created ruckus after seeing camera in school bathroom in sonbhadra
छात्राओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में लड़कियों के बाथरूम से कैमरा पकड़ा गया है। इसकी जानकारी होने पर भड़की छात्राओं और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल के बगल में रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने बाथरूम में कैमरा लगाया था और वाईफाई के जरिए अपने मोबाइल से कनेक्ट किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित विद्यालय में 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। शनिवार को छात्राएं स्कूल के शौचालय की ओर गईं तो वहां उन्हें दिवार पर छोटा कैमरा लगा दिखा। शौचालय की दीवार पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर के घर से लगी है।
विज्ञापन




छात्राओं का आरोप है कि उस लड़के ने ही शौचालय में दीवार में स्पाई कैमरा लगा दिया। जब उन्होंने हंगामा करना शुरू किया तो कैमरा हटवा दिया गया। इसकी सूचना प्रधानाचार्य और पुलिस को दी गई। छात्राओं का आरोप है कि किशोर ने स्पाई कैमरे के माध्यम से उनके वीडियो और फोटो लिए हैं। पुलिस के पहुंचने पर उसने डिलीट कर दिया। वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर पर कैमरा लगाने का आरोप है। कैमरे को उसने मोबाइल से कनेक्ट किया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। छात्राओं की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed