फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl molested on the pretext of giving lift, case registered

लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से की छेड़खानी, केस दर्ज

Wed, 08 Dec 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Girl molested on the pretext of giving lift, case registered
स्थानीय थाना क्षेत्र एक गांव निवासी छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बीजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि मंगलवार को उसकी नाबालिग पुत्री बीजपुर स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल से लौटते वक्त रास्ते में उसके पड़ोस के एक युवक ने बेटी को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक बेटी को जंगल में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने जब विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी की। जिससे उसका सिर फूट गया। घटना की जानकारी होने पर छात्रा के घरवाले पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed