फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl jumps from Son bridge, condition critical

युवती ने सोन पुल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

Fri, 13 May 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Girl jumps from Son bridge, condition critical
चोपन थाना क्षेत्र के सोन पुल पर शुक्रवार की सुबह 18 वर्षीय युवती ने चोपन पुल से सोन नदी में छलांग लगा दी। यह मंजर देख सुबह टहलने गए लोग दंग रह गए। लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी 112 पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी के जवानों ने लोगों की मदद से किशोरी को सोन नदी से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअव गांव निवासी एक युवती अपनी चाची के घर लालगंज गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवती किसी से मोबाइल फोन पर बात करते करते पूल से छलांग लगा दी। इसकी सूचना सुबह टहलने के लिए निकले कुछ लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को सीएचसी चोपन ले गई। डॉक्टर ने युवती की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही युवती के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक लड़की को कमर में काफी चोट आई है। थानाध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि युवती ने पुल से छलांग किन परिस्थितियों में लगाई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed