फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl falls from Obra Dam bridge under suspicious dies

Sonebhadra News: ओबरा डैम पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी युवती, मौत

Thu, 24 Aug 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Girl falls from Obra Dam bridge under suspicious dies
ओबरा। थाना क्षेत्र स्थित ओबरा डैम पर बने रेलवे पुल से बृहस्पतिवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा गली निवासी रुचि सिंह(18) पुत्री संतोष बाबू बृहस्पतिवार की दोपहर करीब बाद साढ़े तीन बजे बाजार से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद कुछ देर में फोन आया कि वह ओबरा डैम पर है। इसके बाद फोन कट गया। जब परिजनों ने दोबारा फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन ओबरा डैम पहुंचे तो रेलवे पुल के नीचे युवती पानी में उतराते हुए देखी गई। लोगों की सहायता से युवती को पानी से बाहर निकालकर भाई रूपम परियोजना चिकित्सालय ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार मूल रूप से इटावा जिले के रहने वाले हैं। मृतका के पिता चोपन ब्लाॅक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। जिनकी पिछले वर्ष मौत हो गई हैं। परिवार में मां, दो भाई और एक बहन हैं। मृतका भाई व बहनों में सबसे छोटी थी, जो नीट की तैयारी कर रही थी। क्राइम निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed