फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl dies due to lack of blood

जिले में आज फिर मिले 39 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to lack of blood
सोनभद्र। औद्योगिक क्षेत्र माने जाने वाले म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए बुलेटिन में जिले भर में कुल 39 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इसमें से अकेले म्योरपुर क्षेत्र से 28 संक्रमित मिले हैं। समझा जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जांच हो तो और भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल सकते हैं।
विज्ञापन

म्योरपुर क्षेत्र में तमाम औद्योगिक कंपनियां हैं जहां विभिन्न राज्यों और जिलों के लोग सेवारत हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों अनपरा सी लैंकों परियोजना में हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। ऐसे में समझा जा रहा है कि जांच हो तो तमाम लोग कोरोना संक्रमित मिल सकते हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र से 28, राबर्ट्सगंज ब्लॉक से छह, घोरावल से तीन और चोपन ब्लॉक से दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उधर सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे मॉस्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed