{"_id":"60cccd068ebc3ecc0605bc80","slug":"ghoraval-s-youth-dies-after-being-hit-by-tractor-in-nashik-sonbhadra-news-vns5955531110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में ट्रैक्टर से दबकर घोरावल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक में ट्रैक्टर से दबकर घोरावल के युवक की मौत
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड निवासी युवक की महाराष्ट्र के नासिक में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महज 20 दिन पहले ही युवक के छोटे भाई और छोटी बहन की शादी हुई थी। अब इस हादसे ने खुशियों को गम में तब्दील कर दिया है।
धौराकुंड निवासी कमलेश यादव (40) पुत्र तीरथ यादव महाराष्ट्र के नासिक में एक तबेले में करीब एक साल से काम कर रहे थे। लॉक डाउन के बाद घर चले आए थे। बीते मई में घर पर वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद 15 दिन पहले वह नासिक लौट गए थे। कमलेश यादव के चाचा मंगरू यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह परिवार को दुर्घटना की सूचना मिली।नासिक में काम कर रहे रिश्तेदारों ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह हादसा हुआ। कमलेश एक ट्रैक्टर को ट्राली से जोड़ रहे थे। उसी दौरान चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर पीछे जाने लगा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तबेला मालिक ने कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही नासिक में काम कर रहे रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी धौराकुंड पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मंगरू यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से कमलेश का शव लेकर रिश्तेदार धौराकुंड के लिए निकल गए हैं। शनिवार सुबह तक शव पहुंचने की उम्मीद है।
मई में छोटे भाई व बहन की हुई थी शादी
घोरावल। धौराकुंड निवासी कमलेश यादव पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। कमलेश को 9 और 7 वर्ष के दो पुत्र व 5 साल की एक पुत्री है। कमलेश नासिक में मवेशियों के तबेले में काम करते थे, जबकि अन्य चारों भाई ट्रक चालक हैं। बीते 26 व 28 मई को कमलेश के छोटे भाई व छोटी बहन का विवाह हुआ था। शादी में सभी भाई परिवार इकट्ठा हुए थे और मिलजुल कर छोटे भाई व छोटी बहन की शादी की थी। शादी के बाद सभी भाई रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर चले गए। उधर हादसे के बाद कमलेश के वृद्ध माता-पिता, पत्नी, मासूम बच्चों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।