सोनभद्र/अनपरा । जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को कुलडोमरी और अनपरा पेयजल समूह योजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को परियोजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ने इंटेक क्लेरीफायर फिल्डर प्लांट, पम्प हाउस, क्लोरिन रूम, स्टाफ क्वाटर आदि का निरीक्षण किया और पाया कि अभी बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया। उन्होंने संबंधितों को तत्काल बिजली का कनेक्शन कराकर पम्प का टेस्टिंग और पानी की आपूर्ति करने की व्यवस्था के निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि कुलडोमरी व अनपरा पेयजल समूह योजना लगभग 89 करोड़ की लागत से बन रही है और लगभग 80 फीसदी कार्य भी पूर्ण हो गए हैं। बाकी 20 फीसदी कार्य जनवरी 2021 में पूरा किया जाना है। कहा कि स्टीमेट के अनुरूप गुणवत्ता के साथ जनवरी 2021 तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। कुलडोमरी पेयजल योजना के लिए कुल 127 कि0मी0 पाइप लाइन बिछाये जाने के सापेक्ष 100 किमी पाइप बिछायी गयी है, शेष बचे 27 किमी पाइप लाइन जल्द से जल्द बिछाने के निर्देश दिया। इसी प्रकार से उन्होंने अनपरा पेयजल योजना के लिए 56 किमी पाइप लाइन बिछाये जाने के सापेक्ष 37 मिमी पाइप लाइन बिछाये जाने पर बाकी बचे 19 किमी पाइप लाइन जल्द से जल्द बिछाने का सम्बन्धितों को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि युद्धस्तर पर लगकर इस महत्वपूर्ण पेयजल योजना को पूरा कराया जाए। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम हिमांशु यादव, सूचना विभाग के नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।