फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gdwa ghat branch became champion again

गड़वा घाट शाखा फिर बनी चैंपियन

Wed, 04 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 04 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gdwa ghat branch became champion again
चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2015 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में गड़वा घाट शाखा 682 अंक प्राप्त कर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बना। 557 अंक प्राप्त कर बनपुरवा दूसरे और मेजबान चुर्क शाखा 437 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



सबसे पहले सर्वप्रथम विद्यालय के प्रेरणा स्रोत स्वामी हरसेवानंद महाराज के चित्र पर मुख्य अतिथि एसपी आरएल वर्मा और प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि आरएल वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।  एसपी ने वरिष्ठ बालक संवर्ग में कबड्डी में चुर्क प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, खो-खो में बनपुरवा प्रथम, चुर्क द्वितीय, वालीबाल में बनपुरवा प्रथम, चुर्क द्वितीय और रस्साकशी में बनपुरवा प्रथम, गड़वा घाट द्वितीय तथा बास्केटबाल में बनपुरवा प्रथम, चुर्क द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ बालिका संवर्ग में कबड्डी में चुर्क प्रथम, गड़वा घाट द्वितीय, खो-खो में गड़वा घाट प्रथम, चुर्क द्वितीय, बास्केट बाल में चुर्क प्रथम, गड़वा घाट द्वितीय, रस्साकसी में बनपुरवा प्रथम व गड़वा घाट द्वितीय, वालीबाल में गड़वा घाट प्रथम व चुर्क द्वितीय तथा बैडमिंटन डबल में जगतगंज प्रथम व चुर्क द्वितीय को ट्राफी प्रदान किया।


कनिष्ठ बालकों की कबड्डी में गड़वा घाट प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, खो-खो गड़वा घाट प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, बैडमिंटन डबल में गड़वा घाट प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, रस्साकशी में बनपुरवा प्रथम, चुर्क द्वितीय, बालीबाल में बनपुरवा प्रथम, गड़वा घाट द्वितीय तथा बास्केटबाल में बनपुरवा प्रथम व गड़वा घाट शाखा के प्रतियोगियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


इसी तरह कनिष्ठ बालिका में खो-खो में चुर्क प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, कबड्डी में गड़वा घाट प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, बैडमिंटन डबल्स में गड़वा घाट प्रथम, बनपुरवा द्वितीय, रस्साकशी में गड़वा घाट प्रथम तथा चुर्क ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में वरिष्ठ बालक वर्ग में गड़वा घाट शाखा के कृश पटेल, वरिष्ठ बालिका वर्ग में गड़वा घाट शाखा की तमन्ना सिंह, कनिष्ठ बालक वर्ग में गड़वा घाट शाखा के रवि किशन और कनिष्ठ बालिका वर्ग में चुर्क शाखा की आकांक्षा ने सर्वाधिक अंक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed