{"_id":"656395113cdbb8230b0377f7","slug":"garbage-is-being-thrown-in-vacant-plots-people-are-troubled-by-the-foul-smell-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6281-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाली प्लॉट में फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाली प्लॉट में फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से लोग परेशान
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छता अभियान को लेकर तमाम कवायदों के बावजूद नगरीय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। गलियों और मोहल्लों से नियमित कूड़ा उठान के साथ उसके निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। डंपिंग ग्राउंड की जगह आबादी के बीच कचरा उड़ेल दिए जाने से भी रहवासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कई मोहल्लों में डस्टबिन कचरे से भरे पड़े हैं।
नगर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों की संख्या 90 से बढ़ाकर 150 कर दी है। सभी 25 वार्डों में कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर वाहन लगाए गए हैं। बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई क्षेत्रों में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा। सफाई व्यवस्था मुख्य सड़कों तक ही सीमित है। इसके चलते डस्टबिन कचरे से भरे रह रहे हैं। नगर में शामिल हुए नए इलाकों के अलावा पुराने और अंदर के मोहल्लों में भी सफाई कर्मियाें की टोली नहीं पहुंच रही। नई बस्ती, अंबेडकरनगर, पकड़ी, पुसौली सहित अन्य मोहल्लों में खाली प्लॉटों में कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। कई जगह कचरा न उठने पर उसमें लोग आग लगा दे रहे हैं। रविवार को भी कई जगह कचरा जलता रहा तो कहीं कूड़े का ढेर बीच सड़क पर लगा था। सिविल लाइन से जिला पंचायत रोड पर कई जगह गंदगी का ढेर था।
एमआरएफ सेंटर की बजाय प्लॉटों में उड़ेला जा रहा कूड़ा
नगर से एकत्रित कचरे को एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाया जाना है। जहां से उसकी छंटाई कर उसे निस्तारण के लिए भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। एमआरफ सेंटर की जगह कचरा खाली प्लॉटों में उड़ेला जा रहा है। बाईपास से नई बस्ती रोड पर खाली प्लॉटों में रोज कूड़ा उडे़ला जा रहा है। इसके अलावा धर्मशाला चौराहा के आगे फ्लाईओवर के नीचे भी कूड़ा डंप करने का स्थान बना दिया गया है। आते-जाते राहगीर कूड़े के सड़ांध व दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन
-- -
वर्जन...
नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास चल रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या डेढ़ गुना से अधिक की जा चुकी है। मोहल्लों में भ्रमण कर निरीक्षण भी किया जा रहा है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि कूड़ा डस्टबिन में ही डालें। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई जाएगी। - विजय कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका।
-- -
फैक्ट फाइल::
25 वार्ड हैं नगर पालिका क्षेत्र में।
150 सफाई कर्मचारियों की नगर में है तैनाती।
10 टन कचरा रोजाना निकलता है नगर क्षेत्र से।