फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gar Palika Robertsganj will be expanded to include 17 villages

नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल हो सकते हैं 17 गांव

Sat, 19 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gar Palika Robertsganj will be expanded to include 17 villages
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए शासन स्तर पर 29 नवंबर को अनंतिम प्रकाशन जारी हो चुका है। इसके बाद सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने पर इसमें पकरी, कम्हारी, उरमौरा, बढ़ौली, पुसौली, बिचपई, छपका, लोढ़ी का कुछ हिस्सा समेत कुल 17 गांव शामिल होंगे। हालांकि सीमा विस्तार पर पर अभी शासन का अंतिम मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा से पूर्व राबर्ट्सगंज नगर पालिका के सीमा विस्तार की भी चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक सीमा विस्तार को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नगर पालिका ने इसको लेकर पूर्व में ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया था। शासन की ओर से 29 नवंबर को एक अनंतिम अधिसूचना जारी की गई जिसमें नगर पालिका से सटे 17 गांवों को नगर पालिका सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव बनाया गया है। नगर पालिका में शामिल होने वाले प्रस्तावित गांवों में बभनौली, पकरी, घुवास खुर्द, सजौर, मेहुडी खुर्द, सहिजन कला, पीथा, कमहारी, बढ़ौली, पुसौली, इमरती, उरमौरा, छपका, लोढ़ी, रौप और बिचपई शामिल हैं। प्रस्तावित नगर पालिका की कुल आराजी संख्या 5280 और कुल क्षेत्र 1714.1354 हेक्टेयर है। नगर पालिका में कुल प्रस्तावित क्षेत्र की आबादी करीब 43150 है। नगर पालिका का विस्तार होने पर इसमें रौप, सजौर, लोढ़ी और पकरी के आंशिक क्षेत्र को शामिल किया जा सकता है जबकि अन्य गांवों को पूरी तरह से नगर क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी लेकिन अब उसे पंचायत विभाग ने शासन के मौखिक आदेश पर रोक दिया है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका, चुर्क-गुरमा, घोरावल और ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा विस्तार की घोषणा हो सकती है। इसके बाद ही ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन होगा। यदि ऐसा हुआ तो जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या घटने के साथ क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के सीटों की संख्या घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
नए सिरे से होगा ग्रामीण जनसंख्या का निर्धारण
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए अनंतिम रूप से प्रकाशन हो चुका है। अब आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन होना है। यदि सीमा विस्तार की प्रक्रिया जल्द पूर्ण हो गई और उससे संबंधित आदेश प्राप्त हो गया तो जनसंख्या का पुन: निर्धारण करके ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया नए सिरे से पूरी की जाएगी। हालांकि विभागीय स्तर पर परिसीमन कार्य चल रहा है बंद नहीं हुआ है।

इनसेट.......
...तो चुनाव लड़ने का टूट जाएगा अरमान
सोनभद्र। शासन स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। उधर, नगर पालिका के सीमा विस्तार की चर्चा सुर्खियों में है। ऐसे में यदि नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ तो 12 ग्राम पंचायतें पूरी और 5 आंशिक रूप से नगर पालिका में शामिल होंगी। ऐसे में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने का कई लोगों के अरमान टूट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed