{"_id":"61d90c133a07a836fb603fb0","slug":"ganja-worth-1-5-crore-recovered-smuggler-arrested-ganja-was-being-taken-from-chhattisgarh-to-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद: छत्तीसगढ़ से जौनपुर ले जाया जा रहा था गांजा, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद: छत्तीसगढ़ से जौनपुर ले जाया जा रहा था गांजा, तस्कर गिरफ्तार
Sat, 08 Jan 2022 09:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र जिले से सटे छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार चेक पोस्ट पर शुक्रवार को बसंतपुर पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने लगभग 16 कुंतल गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाजार में गांजे की किमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, गांजा रायपुर से उत्तर प्रदेश के जौनपुर आरोपी द्वारा ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर तकरीबन 02:30 बजे परिवहन जांच चौकी धनवार के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मामले में पुलिस की जांच कार्रवाई जारी है। आरोपी सड़े हुए पत्ता गोभी की आड़ में ट्रक से गांजा ले जा रहा था।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के मानपुर के रहने वाले आरोपी चालक इसत्याक अहमद ने बताया कि रायपुर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर ले जा रहा था। खुले बाजार मे पकड़े गए गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। तौल के दौरान 53 बोरी मे 16 कुंतल गांजा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन