फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganga is clean only on paper: Sant Anand Puri Ji Maharaj

गंगा केवल कागजों में साफ : संत आनंद पुरी जी महाराज

Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ganga is clean only on paper: Sant Anand Puri Ji Maharaj
आस्था और सनातन की अलख जगाने वाले सिद्ध संत श्री श्री 108 अजब आनंदपुरी महाराज शुक्रवार को सुजानगंज जाते समय क्रांति गुप्ता कपूर के आवास पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं व जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मां गंगा की दुर्दशा पर गहरी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि मां गंगा हमारी भारतीय संस्कृति की प्राणधारा और पवित्र धरोहर है। हम जिसका आचमन कर खुद को पवित्र करते हैं आज उसकी दुर्दशा देखकर कलेजा फटता है। सरकार गंगा सफाई के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाओं का ढिंढोरा तो पीटती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गंगा केवल कागजों और बैंक के खातों में धन अर्जित करने तक ही साफ है। चमड़ा उद्योगों का खून और केमिकल खुलेआम गंगा में बहाया जा रहा है। शाम को गंगा आरती का आडंबर तो होता है पर दिनभर मां गंगा को प्रदूषित किया जाता है। दोहरा चरित्र कब तक चलेगा हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन कोई पंथ नहीं जीवन पद्धति है। जब तक हम अपनी जड़ों से नहीं जुड़ेंगे, हमारी संस्कृति अपमानित होती रहेगी। प्रशासन को चेतावनी देते हुए एक महीने के भीतर मां गंगा की ठोस सफाई कराई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो समस्त सनातनी समाज सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर क्रांति गुप्ता, सुरेन्द्र उमरवैश्य,नीशू केसरी, रंजीत भोज्यवाल, विवेक जायसवाल, अरूण दूबे, मनीष उमर वैश्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed