फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gang rape of a teenager who came out to defecate in the night in sonebhadra

सोनभद्रः  रात में शौच के लिए निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी  गिरफ्तार

Mon, 06 Dec 2021 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 07:09 PM IST
सार

सोनभद्र के एक गांव में चार युवक किशोरी को पकड़ कर अरहर के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर खेत के करीब मौजूद कुछ नाबालिग बच्चों ने ईंट पत्थर चलाकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया।
 

विज्ञापन
Gang rape of a teenager who came out to defecate in the night in sonebhadra
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक किशोरी के साथ तीन युवकों व एक किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पीड़िता के बाबा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया है। पुलिस के अनुसार, तहरीर में प्रार्थी ने बताया है कि उनकी नतिनी शनिवार को घर आई थी।
विज्ञापन


गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। शाम सात बजे बाजार में सामान खरीदारी के दौरान ही किशोरी अपनी मौसी से पूछ कर शौच के लिए पास के खेत में गई। उसी समय चार युवक किशोरी को पकड़ कर अरहर के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की चीख-पुकार सुनकर खेत के करीब मौजूद कुछ नाबालिग बच्चों ने ईंट पत्थर चलाकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया। बाद में आरोपी फरार हो गए। सोमवार सुबह परिजनों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा

Gang rape of a teenager who came out to defecate in the night in sonebhadra
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर चार आरोपियों शफाकत अली, जलील मोहम्मद, ताजुद्दीन व एक नाबालिगलड़के को गिरफ्तार कर लिया। 

सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। -अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed