फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Friends kidnapped for ransom, then murdered

फिरौती के लिए दोस्तों ने किया था अगवा, फिर की हत्या

Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Friends kidnapped for ransom, then murdered
इलाके से सटे सिंपलेक्स कोलोनी (मप्र) से लापता हुए अरमान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किशोर से दोस्ती कर फिरौती के लिए उसकी हत्या कर दी। शव को दुर्गम पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव को भी बरामद कर लिया है। घटना का खुलासा सिंगरौली के एसपी वीरेंद्र सिंह ने रविवार को किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को रकीब अहमद निवासी सिंपलेक्स कालोनी थाना विंध्यनगर ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अरमान 17 अगस्त की दोपहर अपनी मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद है। इस मामले में विंध्यनगर निरीक्षक यूपी सिंह ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। 19 अगस्त को गुमशुदा के पिता रकीब अहमद के मोबाइल पर लड़के अरमान के फोन से कॉल कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई। एसपी ने बताया कि फिरौती मांगने वालों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई। टीम ने लापता किशोर के एक दोस्त श्याम कार्तिक को पकड़ कर पूछताछ की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। पूछताछ करने पर श्याम कार्तिक ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले मेरी अरमान से दोस्ती हुई थी। अरमान के मोटर साइकिल एवं खर्च करने के तरीके से लगा कि वह बड़ा आदमी है। फिर उसने अपने बुआ के बेटे रामकया व एक रिश्तेदार अमरेश के साथ एक योजना बनाई। तीनों ने बांक के जंगल झनझन कुंड के पास अरमान के पास मौजूद रुपये, मोबाइल, गाड़ी, हेलमेट आदि लूट लिया। इसके बाद उसे चाकू की नोक पर झनझन कुंड के किनारे ले जाकर फेंक दिया। पकड़े न जाए इस डर से उसकी मोटर साइकिल को मकरोहर के जंगल में छिपा दिया। तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed