UP: दोस्त की पत्नी बनी प्रेमिका, इस वजह से कर दी हत्या, 10 दिन बाद जंगल में मिला कंकाल; आरोपी गिरफ्तार
बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी पहाड़ी पर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी लाले पनिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते महिला शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी ने अपने साथी सुरेश के साथ जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी पहाड़ी पर महिला का कंकाल मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। महिला बीते 10 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
महिला थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका को बकरीहवां मार्ग स्थित चेतवा मोड़ से करीब 300 मीटर पहले सुबह 8:49 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि लाले पनिका अपने मित्र विनोद के साथ गुजरात में मजदूरी करने जाया करता था। इसी दौरान उसका मित्र के घर आना-जाना बढ़ा और विनोद की पत्नी पार्वती से उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। पार्वती तीन बच्चों की मां थी। बताया गया कि महिला आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान था और उससे छुटकारा पाने की योजना बनाने लगा।
सीओ ने बताया कि घटना के दिन लाले पनिका अपने सहयोगी सुरेश के साथ महिला को बाइक पर बैठाकर मोटकी पहाड़ी ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
गत 30 मई को मोटकी पहाड़ी क्षेत्र में महिला का कंकाल बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर 19 जून को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सह-आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी लाले पनिका को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।