{"_id":"5ef4d5f88ebc3e432e609e4e","slug":"fraud-of-two-and-a-half-million-in-the-name-of-getting-a-customer-service-point-sonbhadra-news-vns5322328123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरी ग्राम निवासी एक युवक के साथ दो लाख पचास हजाररुपये से अधिक की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
सुन्दरी ग्राम निवासी 23 वर्षीय अमरूल हक से बैंक मित्र बनाये जाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है।
कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया है कि बीते आठ जून को बेरोजगारी दूर करने के नाम पर मोबाइल नंबर 8400515934 से उसके मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद पीड़ित ने बैंक मित्र के लिए आनलाइन आवेदन किया। आनलाइन 5600 रुपये दिए जाने के उपरांत आईडी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गयी और अकाउंट नंबर 32441935 037 पर आईडी प्रदान कराने के नाम पर यह धनराशि ली गई। पीड़ित ने धन लेने वाले का नाम का जिक्र भी शिकायती पत्र में किया है। साथ ही उसे गली नंबर 25 ओम बिहार के पास मदर डेयरी उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली का निवासी बताया है। पीड़ित ने यह भी लिखा है कि 5600 रुपये जमा करने के बाद 10000 जमा करने पर बैंक आईडी मिल जाने की बात कही गई। अकाउंट खोलने के लिए पहले 80000 और फिर 95000 जमा कराए गए। इसके बाद 7000 और डलवाने के बाद यह बताया गया आपका पूरी धनराशि जमा हो गई है। सारे कागजात आपको जल्द मिल जाएंगे। इस बीच आज तक कोई कागज नहीं आया। पीड़ित ने इस मामले में उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने इस तरह का शिकायती पत्र मिलने की जानकारी से इंकार किया।