फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud of Rs 1.60 lakh in the name of cement supply

Sonebhadra News: सीमेंट आपूर्ति के नाम पर 1.60 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 05 Sep 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.60 lakh in the name of cement supply
घोरावल। क्षेत्र के शिल्पी गांव में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए सीमेंट आपूर्ति करने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 1.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। गूगल से नंबर निकालकर उसने सीमेंट कंपनी को फोन किया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिल्पी निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की तरफ से केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए सुल्तानपुर में टेंडर उन्हें आवंटित हुआ। वह फर्म के प्रोपराइटर भी है। उन्हें भारी मात्रा में सीमेंट की आवश्यकता थी। निर्माण कार्य में सीमेंट खरीद के लिए जस्ट डायल पोर्टल पर दर्ज सीमेंट एजेंसी के नान ट्रेड सीमेंट सप्लायर के नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट का प्रतिनिधि बताकर अमित नाम के व्यक्ति ने बात की और पूरे सौदे की प्रक्रिया शुरू कर दी। बीते 19 मार्च को मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से परचेज आर्डर मांगा गया। सभी शर्तों पर सहमति बनने के बाद अमित ने मोबाइल नंबर से कुल आर्डर 3.20 लाख रुपये का 50 प्रतिशत एडवांस मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने उसके दिए कंपनी के खाते में अलग-अलग तिथियों पर 1.60 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद माल देने में हीलाहवाली की जाने लगी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित के मुताबिक इस ठगी में अमित और उसका सहयोगी सीनियर अकाउंटेंट अंकुश कुमार सिंह शामिल है। एसओ रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपित कथित सीनियर अकाउंटेंट अंकुश कुमार सिंह और अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed