{"_id":"67cc8a45a395370fe500515a","slug":"fraud-case-against-xen-and-ae-of-rihand-dam-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125371-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रिहंद बांध के एक्सईएन और एई पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रिहंद बांध के एक्सईएन और एई पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
पिपरी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिहंद बांध के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। एक ठेकेदार ने दोनों अधिकारियों पर भुगतान के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।
सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पिपरी के मुरलीगढी तुर्रा निवासी मुहम्मद असलम ने बताया कि वह राज इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर है। कई सालों से ठेकेदारी का कार्य करता है।
एक अनुबंध के तहत वह 28 दिसंबर 2017 के तहत वर्टिकल ड्रेन होल की फाम्ड ड्रेन होल रिहंद बांध पिपरी के ब्लाक संख्य 60 तक के सफाई कार्य का अनुबंध एसई सिंचाई कार्य मंडल ओबरा से हुआ। अनुबंध के शर्तों के अनुसार कार्य पूर्ण किया गया।
विज्ञापन
कार्य पूर्ण हाने के बाद औपचारिकताएं पूरी करते हुए 28 जून 2019 को एक्सईएन रिहंद बांध सिविल खंड ने 83,58,588 उपलब्ध कराने के लिए एक्सईएन विद्युत उत्पादन खंड उप्र जल विद्युत विभाग पिपरी को पत्र भेजा।
जल विद्युत निगम ने कार्य की संपूर्ण राशि चेक के माध्यम से 25 फरवरी 2020 को एक्सईएन रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी को भुगतान दिया, मगर कार्य के इंजीनियर इंचार्ज सहायक अभियंता अजय कुमार पांडेय व एक्सईएन पंकज पाणी शुक्ला ने 40 प्रतिशत अग्रिम कमीशन की मांग की।
न देने पर भुगतान की पत्रावली बाधित करने की धमकी दी। इसी द्वेष में झूठा आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। पूरे मामले की शिकायत पर शुरू जांच से बचने के लिए दोनाें अधिकारियों ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ की और कूटरचित अभिलेख बनाए। कोर्ट के आदेश पर पिपरी पुलिस ने दोनों अधिकारियों पर धोखधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।