{"_id":"579506094f1c1b6106c4c243","slug":"fourteen-million-to-build-terrestrial-lingam-rudrabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया रुद्राभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया रुद्राभिषेक
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोपन में आयोजित रुद्राभिषेक में शामिल श्रद्घालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोपन (ब्यूरो)। नगर के पश्चिमी छोर की पहाड़ी में स्थित लोगों के आस्था का केंद्र जय मां काली मंदिर प्रांगण में रविवार को परम परमेश्वर प्रभु शिवजी के सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। उसके उपरांत सभी निर्मित शिवलिंग की विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ ही रुद्राभिषेक कराया गया। पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक डॉ. कृष्णकांत देव पांडेय एवं पं. पारस देव पांडेय ने कराया।
नगर में पहली बार इस तरह के आयोजन होने से नगरवासियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मंदिर परिसर में सुबह से ही मिट्टी की शुद्धिकरण के बाद पंचतत्व मिलाकर छोटे-छोटे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण में जुटे रहे।
तत्पश्चात सवा लाख बेलपत्रों व अन्य पूजन सामग्री के साथ डॉ. कृष्णकांत देव के जरिए पूजन-अर्चन कराया गया। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उक्त मौके पर समाजसेवी एवं काली मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय जैन, लल्लू प्रसाद, राजेश गिरी आदि मौजूद रहे।