फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four truck seals in overload sand transport

ओवरलोड बालू परिवहन में चार ट्रक सीज

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four truck seals in overload sand transport
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पतेरीटोला में बृहस्पतिवार की भोर में खान अधिकारी ने बालू लादकर जा रहे चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। इस दौरान दो ट्रकों पर नंबर न होने के कारण उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। खनन विभाग की कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 379, 411 तथा उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली 1963 की धारा 3, 57, 70 व खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 तथा 21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके अलावा दो अन्य ट्रकों को बालू के ओवरलोड परिवहन में सीज करके म्योरपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि खान अधिकारी की तहरीर पर बिना नंबर के दो ट्रकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जबकि दो को खनन विभाग ने सीज कर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed