{"_id":"62cf0a3f86466d56f017b06e","slug":"four-smugglers-arrested-with-heroin-worth-50-lakhs-sonbhadra-news-vns6638393107","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के उचका गांव स्थित नदी के पास बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवार चार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पांच सौ ग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। तस्करों के कब्जे से हेरोइन बिक्री का 44900 रुपये भी बरामद हुआ।
बुधवार को स्वाट टीम और शाहगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार ने बताया के मुखबिर की सूचना पर उचका गांव स्थित नदी के पुल के पास फोर्स के साथ शाहगंज थाना प्रभारी संजय पाल और स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव वाहनों ने घेराबंदी कर कार सवार हेरोइन तस्करों को पकड़ लिया। पकड़े गए सूरज कुमार शाह, बुत्रु कोल, सुनील कुमार साकेत निवासी नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 03, विंध्यनगर, सिंगरौली और कमलेश कुशवाहा निवासी वार्ड नम्बर 21 विंध्यनगर, सिंगरौली की निशानदेही पर कार से 500 ग्राम हेरोइन व 44900 रुपये बरामद किया गया। तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। तस्करों को पकड़ने में दारोगा केदारनाथ मौर्या, नरेंद्र राय, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, शशि प्रताप सिंह, जगदीश मौर्या, सतीश कुमार सिंह, रितेश पटेल, प्रेम प्रकाश चौरसिया, दिलीप कुमार कश्यप, सौरभ कुमार राय, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, लवलेश पाण्डेय, उमंग गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, रामनिवास यादव का अहम योगदान रहा। एसपी ने उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे।