फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four sisters drowned in river during bath two saved in mirzapur

मिर्जापुर: नदी में नहाने गईं चार चचेरी बहनें डूबीं, दो को बचाया, सगी बहनों की तलाश जारी

Sun, 20 Jun 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Jun 2021 03:14 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी स्थित कर्णावती नदी में चाचा के साथ स्नान करने गई चार चचेरी बहनें बहने डूबने लगीं। इनमें से दो को बचा लिया गया और दो डूब गईं।

विज्ञापन
Four sisters drowned in river during bath two saved in mirzapur
दो बहनों की तलाश जारी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चाचा के साथ नदी में रविवार की दोपहर चाचा के साथ स्नान करने गईं चार चचेरी बहनें डूबने लगीं। इसमें दो को बचा लिया गया, दो डूब गईं। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस बल और परिजन पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी ग्राम से कर्णावती नदी में अपने चाचा रोशन शुक्ला के साथ स्नान करने आईं चार चचेरी बहनें गहरे पानी मे जाने के चलते डूबने लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से दो बहनों खुशी(10) पुत्री अभय शंकर व सत्या(7) पुत्री अजय शंकर को बचा लिया गया है। दो बहनें मन्नू(7) पुत्री अभय शंकर और पांच वर्षीय रूही पुत्री अभय शंकर डूब गईं हैं।
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल शेषधर पांडेय व चौकी प्रभारी अष्टभुजा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से डूबी दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed