{"_id":"527e6d253ae4c57d0ded306ec94c444c","slug":"four-seats-unopposed-election-set-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ ब्लॉक प्रमुख पदों में से चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। इसमें चोपन, दुद्धी, बभनी और म्योपुर ब्लॉक शामिल है। निर्विरोध होने वाले सभी प्रत्याशी सपा समर्थित हैं। शुक्रवार को कई प्रत्याशी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए पर्चा दाखिला करने नामांकन स्थल पर पहुंचे। रिटर्निंग आफिसरों की मौजूदगी में 14 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिला किया। जांच के दौरान म्योरपुर और बभनी के एक-एक प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया।
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कई चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं के साथ बसपा प्रत्याशी मीरा मौर्य नामांकन करने पहुंचीं। ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर तैनात सदर एसडीएम कैलाश सिंह और कोतवाल अबरार अहमद ने पूर्व विधायक सत्य नारायण जैसल, जिलाध्यक्ष पन्नालाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीसागर, जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य, लोक सभा प्रभारी रहे अविनाश शुक्ला समेत सभी को रोक दिया। एसडीएम ने प्रत्याशी और उनके प्रस्ताव और अनुमोदक को ही अंदर जाने दिया। मीरा ने दो सेट में नामांकन किया। इसी तरह दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी पंकज पटेल भी नामांकन करने के पहुंचे। एसडीएम को मना करने से पहले विधायक अविनाश कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, विकास मित्तल, विजय यादव समेत अन्य नेता ब्लॉक से जाकर बैठ गए।
पंकज ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व प्रेक्षक व प्रदेश के अपर महानिरीक्षक (प्रशासन) डा. रियाज अख्तर, जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष ढंग से नामांकन कराने का निर्देश दिया। बभनी ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख पद के लिए शांति देवी और दूसरी प्रत्याशी राजमति ने पूरे लावलश्कर के साथ पर्चा भरी थीं, जिसमें शांति देवी का पर्चा निरस्त हो गया। चोपन में सपा प्रत्याशी बबली देवी ने सिर्फ ब्लॉक प्रमुख पद के लिये नामांकन किया। खलियारी में प्रशांत सिंह और चंचला चौबे ने नामांकन किया। घोरावल विकास खंड कार्यालय में प्रमुख पद के लिए लालती देवी व उषा ने नामांकन किया। चतरा ब्लॉक में सरिता व मनीचंद्र कयल पर्चा दाखिला किया। दुद्धी में सिर्फ अनिल सिंह गोंड़ ने नामांकन किया। म्योपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सरिता व अजय कुमार ने नामांकन किया था, जिसमें अजय कुमार का पर्चा निरस्त हो गया। प्रेक्षक एवं प्रदेश के अपर महानिरीक्षक (प्रशासन) डा. रियाज अख्तर, जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ब्लॉकों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। सभी ब्लॉकों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।