{"_id":"5f3aa6c08ebc3e3cf4397a20","slug":"four-men-and-30-women-underwent-sterilization-sonbhadra-news-vns541884098","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पुरुष और 30 महिलाओं ने कराई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पुरुष और 30 महिलाओं ने कराई नसबंदी
विज्ञापन
सोनभद्र। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान के तहत चार पुरुष तथा 30 महिलाओं ने नसबंदी कराया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी और स्थायी साधनों को अपनाने पर जोर दिया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन के नोडल डॉक्टर आरजी यादव ने बताया कि जिले में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। सभी ब्लॉकों में स्थित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को जैसे अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला एन, कंडोम एवं स्थाई साधन नसबंदी अपनाने पर बल दिया वही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सुझाव भी दिया।
अभियान के दौरान जिले में 1092 महिला तथा 231 पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसकी तुलना में चार पुरुषों तथा 30 महिलाओं की नसबंदी कराई गई। इसके अलावा 785 आईयूसीडी, 255 पीपीआईयू सीडी, 431 अंतरा इंजेक्शन, 1458 छाया गोली, 8521 कंडोम का नि:शुल्क वितरण कर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी, आशा व एएनएम ने कोेरोना से बचाव के लिए लोगों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि 2019 में अप्रैल से लेकर 21 अगस्त तक 45 महिलाओं की नसबंदी कराई गई थी।