फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four lakh rupees stolen from agricultural equipment shop police reached the spot and started investigation

Sonbhadra: कृषि यंत्र की दुकान से चार लाख रुपये चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
सार

सोनभद्र में सड़क किनारे दुकान में चोरों का आतंक देखने को मिला। चोरों ने कृषि यंत्र की दुकान पर हाथ साफ कर दिया और बताया जा रहा है कि दुकान में रखा नकद चार लाख रूपया उड़ा दिया। दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Four lakh rupees stolen from agricultural equipment shop police reached the spot and started investigation
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करमा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित कृषि यंत्र की दुकान से बुधवार की रात चोर चार लाख रुपये उठा ले गए। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर सुरेश द्विवेदी का आवास है। इसी में सामने के हिस्से में कृषि यंत्रों की दुकान है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही कुत्ते भी पाले हुए हैं। इसके बावजूद चोर बुधवार की रात शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे चार लाख रुपये व सीसी टीवी की डीवीआर उठाकर ले गए।
विज्ञापन


परिजन जब सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, एसआई आशीष सिंह, राजेश सिंह ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed