{"_id":"580908914f1c1b726b7054ca","slug":"four-killed-in-road-accident-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
िवविराोध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में टीवीएस का प्रचार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। ग्रामीणों ने आए दिन हो रहे हादसों के विरोध में चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने काफी समझाबुझा कर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
गुरुवार की सुबह 18 चक्का एक ट्रक रेणुकूट से अंबिकापुर की ओर जा रहा था, जबकि टीवीएस का प्रचार वाहन बभनी से रेणुकूट की ओर जा रहा था। सुबह करीब पौने आठ बजे नधिरा तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक ने प्रचार वाहन में साइड से टक्कर मार दी जिससे प्रचार वाहन दो भागों में बंट गया। उसमें सवार बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी अंबिका (32), डूभा गांव निवासी विद्यालाल (30), म्योरपुर निवासी सिंटू (12) और रायपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी गुलेश्वर (25) की मौत हो गई। प्रचार वाहन का चालक इंजन वाले भाग को लेकर फरार हो गया जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
उधर, आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने रेणुकूट- अंबिकापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया।