{"_id":"5f8337fe8ebc3e9bd266dc82","slug":"four-injured-including-two-women-in-case-of-assault-sonbhadra-news-vns5522922183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिला समेत चार घायल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो महिला समेत चार घायल, केस
विज्ञापन
चुर्क। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अरौली गांव में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गए। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों तरफ से दो महिला समेत चार घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। दोनों तरफ की तहरीर पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
अरौली गांव में शाम करीब सात बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया है। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से दूसरे पक्ष केलोगों पर वार कर दिया। बचाव में द्वितीय पक्ष केलोगों ने भी लाठी-डंडे चलाए। उधर घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देख अधिकांश हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस केमुताबिक मारपीट में जमीला, उसके पति फते मुहम्मद, चांदनी और उसके पिता आजाद घायल हुए है। चांदनी की तहरीर पर अरौली गांव निवासी अली सेठ, दीलबहार, फत्ते, आफताब, नसरून, शबनम के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगणों ने तलवार, लाठी-डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। वहीं जमीला के प्रार्थना पत्र पर आजाद, शब्बो, कल्लू और जुलेखा के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धारओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।