{"_id":"6478e39269e6b98aa10cf841","slug":"four-express-trains-pass-none-stop-sonbhadra-news-c-20-1-232959-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, रुकती कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, रुकती कोई नहीं
विज्ञापन
केकराही। स्थानीय क्षेत्र स्थित खैराही रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की यात्रा कराने वाली किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्रीय लोगों को असुविधा हो रही है। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें सोनभद्र रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है।
खैराही रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के अलावा शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस भी गुजरती है, मगर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का यहां ठहराव नहीं होता। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में असुविधा हो रही है। केकराही, खैराही, ऐलाही, पापी, कसया, करकी, पटेहरा, पटेला कुचमरवा, जुरवत, जरेनुआ, खैरपुर, बकाही, सिरसिया, पिपरा, बसवा, डेहरी, घेवरी, बारी, बहेरा करमा, भगवती, रंपथरा आदि गांवों के लोग लब समय से यहां एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग करते आ रहे हैं।
स्टेशन पर वर्तमान समय में एक ट्रेन चोपन से इलाहाबाद पैसेंजर का आवागमन हो रहा है। यह सुबह 7:25 पर इलाहाबाद के लिए निकलती है और रात 9 बजे वापस आती है। क्षेत्रीय ग्रामीण यादवेंद्र प्रताप राव, अभिषेक कुमार सिंह, जय सिंह, मनोज कुमार सिंह, मिनहाज अहमद, मुलायम आदि ने आदि उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खैराही रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है, जिससे यात्रियों को लखनऊ तक की यात्रा में सुविधा हो सके।